चंपावत। डेसली से कोट बसान की ओर जा रही मैक्स का लोहाघाट डिग्री कॉलेज के पास अचानक दरवाजा खुलने से दो महिलाएं सड़क पर गिर गयी और घायल हो गयी।
जानकारी के अनुसार दरवाजा खुलने से वाहन में बैठी शांति देवी पत्नी त्रिलोक सिंह तथा सुनीता देवी पत्नी राम सिंह निवासी कोट बसान वाहन से बाहर गिर गए और घायल हो गए। दोनों महिलाओं को चलते वाहन से बाहर गिरते देख मौके पर मौजूद बलवंत गिरी तथा डिग्री कॉलेज फील्ड में खेल रहे युवाओं के द्वारा दोनों घायल महिला को उठाकर वाहन के जरिए लोहाघाट अस्पताल भिजवाया गया।
डॉक्टर ने बताया दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उन्हें चोटे काफी आई है। वहीं वहीं वाहन में बैठी अन्य महिलाओं ने बताया सभी लोग सुनीता देवी की बीमार मां का हाल जानने डैशली गांव गए थे तथा वापसी में यह हादसा हो गया। गनीमत रही वाहन की गति तेज नहीं थी।