उत्तराखंड मे कमल की हैट्रिक, धामी ने फिर साबित की नेतृत्व क्षमता – News Debate

उत्तराखंड मे कमल की हैट्रिक, धामी ने फिर साबित की नेतृत्व क्षमता

विस मे ऐतिहासिक जीत के बाद लोस मे दोहराया कारनामा

भट्ट के साथ जुगलबंदी ने की जीत राह आसान

देहरादून। उत्तराखंड मे हुए लोक सभा चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए सुखद रहे और पार्टी ने क्लीन स्वीप के साथ हैट्रिक भी लगायी। पार्टी के पांचो प्रत्याशी जीत हासिल करने मे सफल रहे। वहीं शानदार जीत के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व क्षमता एक बार फिर साबित हुई। राज्य मे हुए विस चुनाव मे धामी के नेतृत्व मे भाजपा ने दोबारा वापसी की और पार्टी का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। अब पार्टी ने लोक सभा मे हैट्रिक लगायी है।

एक परिपक्व और पारखी नेता की भांति पुष्कर सिंह धामी देवभूमि का मिजाज भांपने मे सफल रहे। लोक सभा चुनाव की घोषणा से पहले संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर उन्होंने आम जन से जुड़ने और सांगठनिक मजबूती पर फोकस किया। जिला स्तर पर महिला शशक्तिकरण रैली, युवा महोत्सव के साथ कई आयोजन किये गए जिसमे उन्होंने जन संवाद के जरिये समस्यायें भी सुनी। संगठन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे विधायक और मंत्री भी मैदान मे उतरे तो सांसद भी जनता के द्वार पहुंचे। वहीं धामी कार्यक्रम की मॉनिटरिंग और फीड बैक लेते रहे। नतीजा भाजपा को विपक्ष की भाँति चुनाव मे अधिक पसीना नही बहाना पड़ा। सीएम ने सभी जिलाध्यक्षों के साथ स्पेशल मीटिंग कर तैयारियों का जायजा लिया तो मंडल स्तर तक पदाधिकारियों के साथ संपर्क साधा।
राज्य मे भाजपा ने मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा और पार्टी राज्य मे हुए विकास कार्यों की लम्बी फेहरिस्त लेकर जनता के बीच मैदान मे उतरे। मोदी के कार्यकाल मे राज्य को मिली लाखों करोड़ की सौगात और विकास योजनाओं को आम जन के बीच रखा। धामी जनता के बीच डबल इंजन की राज्य के लिए जरूरत बताने मे कामयाब रहे और नतीजा सभी सीटों पर जनता ने भाजपा को दिल खोलकर आशीर्वाद भी दिया
भाजपा जहाँ केंद्र की योजनाओं के बूते जनता के बीच गयी तो स्थानीय मुद्दों पर उसे विपक्ष के हमलों से जूझना भी पड़ा। जोशीमठ आपदा, अंकिता भंडारी हत्या कांड, भर्ती घोटाले तथा अग्निवीर सहित कई स्थानीय मुद्दों पर कांग्रेस भाजपा को घेरती रही, लेकिन सीएम सूझबूझ के साथ इन मुद्दों का जवाब देते रहे और हमलों की धार कुंद करने मे कामयाब रहे।

पौडी, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल अल्मोड़ा मे ताबड़तोड़ रैली और जन संपर्क से वह पार्टी के खिलाफ उपज रहे विरोध को खत्म कर वह पार्टी के पक्ष मे माहौल बनाने मे सफल रहे। विस मे पार्टी को प्रचंड जीत दिलाकर नायक की भूमिका मे रहे धामी राज्य से फिर लोक सभा मे पांच कमल खिलाकर दोबारा खुद को साबित करने मे सफल रहे।  उतराखंड सहित देश के कई राज्यों मे धामी स्टार प्रचारक शिरकत कर चुके हैं और इससे उनका कद बढ़ा है। राष्ट्रीय स्तर पर उनके बढ़ते कद और पीएम मोदी सहित केंद्रीय नेताओं के साथ तालमेल भाजपा के लिए बेहतर साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *