अपहरण व पोक्सो में फरार चल रहे शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार – News Debate

अपहरण व पोक्सो में फरार चल रहे शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपहृत नाबालिग बालिका को पूर्व में बिहार से रायपुर पुलिस ने किया था सकुशल बरामद

 गिरफ्तारी के डर से लगातार चल रहा था फरार, गिरफ्तारी को एक पुलिस टीम पहुंची थी पठानकोट, पंजाब

सरेंडर से पहले दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

देहरादून। रायपुर पुलिस ने पोक्सो और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था तथा सरेंडर करने देहरादून आया था।

गौरतलब है कि 19 दिसंबर 23 को रायपुर निवासी एक महिला द्वारा थाना रायपुर पर अपनी नाबालिग पुत्री के गुम होने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग के परिजनों, आस-पास रहने वाले लोगों व उसके दोस्तों से पूछताछ की गयी तो जानकारी मिली की अपहृता को आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर बिहार ले गया है। आरोपी की पहचान आनन्दी कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार मांझी निवासी आमगाछी कालोनी थाना पलासी, जिला अररिया, बिहार, उम्र 21 वर्ष के रूप मे हुई।

मामले मे तत्काल कार्यवाही करते हुए एक पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर से अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद किया गया। आरोपी घर से फरार हो गया। नाबालिग बालिका का मेडिकल कराकर बयान अंकित किये गये, मेडिकल में नाबालिग बालिका का गर्भवती निकली।

पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास हेतु बिहार व अन्य सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी, जिसमें पुलिस टीम को जानकारी मिली कि वर्तमान में आरोपी पठानकोट पंजाब में रह रहा है। पुलिस टीम द्वारा पठानकोट पंजाब में दबिश दी गयी तो जानकारी मिली कि आरोपी पठानकोट पंजाब से न्यायालय में आत्मसमर्पण हेतु देहरादून निकला है, जिस पर पठानकोट पंजाब रवाना टीम व थाना स्तर से गठित दूसरी टीम द्वारा आज गुजरोवाली में आरोपी के भाई के घर से आनन्दी कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को  न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *