उत्तरकाशी। उत्तरकाशी से देहरादून आ रही एक आल्टो कार के यमुना नदी मे गिरने से उसमे सवार 6 लोगों की मौत हो गयी।
हादसा मंगलवार देर रात यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर नैनबाग तहसील क्षेत्र में अलगाड़ पुल के निकट हुआ। जानकारी के अनुसार आल्टो कार (यूके07-9647) में सवार 6 लोग मंगलवार रात मोरी से देहरादून के लिए चले। रात करीब 1 बजे दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर अगलाड पुल से 1 किलामीटर पहले कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में यमुना नदी के किनारे गिर गई।
रात होने का कारण घटना के समय इसका पता नहीं चला। परिजन रात मे भी उनके फोन पर काल कर रहे थे, लेकिन किसी का फोन रिसीव नही हुआ। जब सुबह तक भी उक्त लोग अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह पुलिस टीम लापता कार की तलाश में जुटी। पुलिस ने मोबाइल फोन की ट्रेकिंग की, तो आखिरी लोकेशन दुर्घटनास्थल के पास की मिली। पुलिस और नैनबाग तहसील से राजस्व टीमे और एसडीआरएफ भी सर्च अभियान मे जुट गयी।
दोपहर बाद पुलिस को यमुना किनारे गहरी खाई में कार और शव बिखरे मिल गए। कार के परखच्चे उड़ चुके थे।
मृतकों की पहचान प्रताप पुत्र श्यामसुख (30 वर्ष), राजपाल पुत्र श्यामसुख (28 वर्ष), जसीला पत्नी राजपाल (25 वर्ष), वीरेंद्र पुत्र प्रेमलाल (28 वर्ष), विनोद पुत्र शेरिया (35 वर्ष) सभी निवासी मौताड़ ब्लॉक मोरी उत्तरकाशी और मुन्ना पुत्र रूपदास (38 वर्ष) ग्राम देवती ब्लॉक मोरी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र मे शोक की लहर है।