10 हजार की रिश्वत लेते 2 शिक्षक विजिलेंस ने दबोचे

देहरादून। विजिलेंस ने पब्लिक स्कूलो में चेकिंग के दौरान स्कूल में मेंटेन की जाने वाले रजिस्टरों में पकड़ी गई खामियों को दबाने के एवज मे 10 हजार की रिश्वत लेते सीआरसी काशीपुर ब्लॉक में नियुक्त प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि सीआरसी काशीपुर ब्लॉक के बासखेड़ा काशीपुर स्थित राजकीय प्राइमरी पाठशाला के प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा एवं सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप ने प्राइवेट स्कूलो में चेकिंग के दौरान उनके स्कूल में मेंटेन की जाने वाले रजिस्टरों में पकड़ी गई कमियों को उच्च स्तर पर ना भेजने के एवज में दस हजार रूपये की रिश्वत की मांग की।

विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर के डिप्टी एसपी अनिल सिंह मनराल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अकित करायी कि सीआरसी काशीपुर ब्लॉक जो राजकीय प्राईमरी पाठशाला बासखेड़ा काशीपुर में स्थित है, में नियुक्त प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा एवं सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप काशीपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट स्कूलो में चेकिंग के दौरान उनके स्कूल में मेंटेन की जाने वाले रजिस्टरों में पकड़ी गई कमियों को उच्च स्तर पर ना भेजने के एवज़ में 10,000 (दस हजार रूपये) की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।

उन्होंने बताया कि शिकायत सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए गुरुवार को प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा को शिकायतकर्ता से 10,000/- (दस हजार) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ एवं सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप को रिश्वत की मांग करने के साक्ष्य होंने के आधार पर सीआरसी कार्यालय जो राजकीय प्राईमरी पाठशाला बासखेड़ा काशीपुर में ही है, से गिरफ्तार किया गया ।

निदेशक सतर्कता डॉ०वी० मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *