नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी लखनऊ गिरफ्तार

नाबालिग को ऋषिकेश पुलिस ने पूर्व मे किया था बरामद

ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश पुलिस ने नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटनाक्रम के अनुसार 17 जनवरी को वादी द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी गई की उनकी नाबालिक पुत्री 16 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे दिन में घर से अपने स्कूल की फाइल लेने बाजार के लिए निकली थी जो घर वापस नहीं आई है। घटना की जांच कर रही पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि  नाबालिग को दीपक यादव पुत्र सुखराम निवासी वादे का पुरवा, थाना मवई, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश अपने साथ बहला फुसलाकर लखनऊ ले गया है। जिस पर टीम द्वारा बालिका को लखनऊ से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग बालिका द्वारा बताया गया कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ लखनऊ ले गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। नाबालिग बालिका के बयानों के आधार पर अभियोग में 376 भादवि तथा 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार करने में सफल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *