Category: राजनीति

  • इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ख़ारिज, संसद भंग

    इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ख़ारिज, संसद भंग

    दिल्ली। पाकिस्तान में नए सियासी घटनाक्रम के अनुसार  नेशनल असेंबली में विपक्षी दलों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव को बिना मतदान के खारिज कर दिया गया। डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को विदेशी साजिश से प्रेरित और संविधान के अनुच्छेद 5 का हवाला देते हुए असंवैधानिक बताकर खारिज कर दिया। इसके बाद इमरान खान ने पाकिस्तान की आवाम को संबोधित करते हुए चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा. उन्होंने कहा, ”मुल्क के खिलाफ इतनी बड़ी साजिश की जा रही थी. वह साजिश आज फेल हो गई है. उन्होंने कहा कि, मैं अपनी कौम को कहता हूं कि वह चुनाव की तैयारी करें.” इमरान खान ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को नेशनल असेंबली समेत सभी विधानसभाओं का भंग करने का प्रस्ताव भेजा, जिसे मंजूर कर लिया गया। इधर विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। पीएमएलएन और पीपीपी सुप्रीम कोर्ट में पिटिशन फाइल किया है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच का गठन किया है।

    पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, पाकिस्तान में अगले आम चुनाव 90 दिन के अंदर होंगे। इमरान खान की सिफारिश के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने ससंद को भंग कर दिया है।

  • विधानसभा चुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को अभी से सताने लगा टूट का डर, गहलोत और बघेल को दी तैयार रहने की हिदायत

    विधानसभा चुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को अभी से सताने लगा टूट का डर, गहलोत और बघेल को दी तैयार रहने की हिदायत

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) अंतिम दौर में हैं। दस मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस को पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा है। पार्टी को यकीन है कि वह स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। चुनाव नतीजे उम्मीद के खिलाफ हुए तो पार्टी ने प्लान बी भी तैयार कर लिया है। ताकि, फौरन विधायकों की बाड़ेबंदी कर टूट को रोका जा सके।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से रविवार को हुई मुलाकात में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, जरूरत पड़ी तो इन राज्यों के विधानसभा सदस्यों को राजस्थान के उदयपुर और छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शिफ्ट किया जा सकता है। इसके लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

    पंजाब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम सभी उम्मीदवारों के संपर्क में हैं। उम्मीदवारों को बताया गया है कि चुनाव में जीत होती है तो फौरन वरिष्ठ नेताओं से संपर्क करें। विधायकों के समन्वय के लिए पार्टी हर प्रदेश में एक वरिष्ठ नेता को जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर रही है। ताकि, किसी तरह की कोई परेशानी न आए और वह अपने विधायकों को एकजुट रखने में सफल रहें।

  • UP में कब लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड? योगी आदित्यनाथ ने बताया, सपा पर भी बरसे

    UP में कब लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड? योगी आदित्यनाथ ने बताया, सपा पर भी बरसे

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दंव पर लगी है। इस बीच उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी के आतंकवादियों के साथ संबंधों को लेकर उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, वो सबूतों पर आधारित हैं। पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा है कि विपक्षी दलों द्वारा अपने स्वयं के कुकर्मों से ध्यान हटाने के लिए इसे मुद्दा बनाया गया है।  समान नागरिक संहिता लागू करने पर उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कानूनों को लागू नहीं किया जा सकता है।

    अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक्स टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हर सीट महत्वपूर्ण है। समाज का हर वर्ग हमें वोट दे रहा है क्योंकि हम कानून और व्यवस्था को लागू करके, राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर राज्य की धारणा को बदलने में कामयाब रहे हैं। 2017 से पहले ऐसी धारणा थी कि यूपी में माफिया राज का बोलबाला है। खराब कानून-व्यवस्था ने विकास कार्यक्रमों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला। हमने इसे बदल दिया है।

  • UP Election: पुरानी पेंशन स्कीम पर क्या है भाजपा की प्लानिंग? सीएम योगी आदित्यनाथ ने विस्तार से बताया

    UP Election: पुरानी पेंशन स्कीम पर क्या है भाजपा की प्लानिंग? सीएम योगी आदित्यनाथ ने विस्तार से बताया

    राजस्थान सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल कर बड़ा तोहफा दिया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी यह मुद्दा लगातार चल रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा कर रहे हैं। अब तक इस पर भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी, लेकिन अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्लानिंग बताई है। इकनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा जैसे दल अपने दौर में हुई गलतियों और कुशासन के मुद्दे को छिपाने के लिए पुरानी पेंशन स्कीम की बात कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘विपक्षी दलों की ओर से पुरानी पेंशन स्कीम के मुद्दे को उठाया जा रहा है ताकि वे अपने दौर में हुई गलतियों और कुशासन की बात से लोगों का ध्यान हटा सकें। नई पेंशन स्कीम तो लागू ही यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौर में हुई थी। उसके बाद से अब तक तीन सरकारें जा चुकी हैं, इनमें से एक अखिलेश यादव की ही थी। यदि यह स्कीम गलत है तो फिर उन्होंने अब तक इसे बदला क्यों नहीं था। उन्होंने ऐसा नहीं किया और न ही कर सकते हैं।’ इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मसले पर भाजपा सरकार की तैयारियों के बारे में भी बताया।

  • नतीजों से पहले ही भाजपा ने पंजाब में की समीक्षा बैठक, शुरू कर दी 2024 की तैयारी

    नतीजों से पहले ही भाजपा ने पंजाब में की समीक्षा बैठक, शुरू कर दी 2024 की तैयारी

    पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उससे पहले ही समीक्षा बैठक शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कैडर तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, भाजपा ने आज विधानसभा चुनावों में अपने प्रदर्शन की समीक्षा के लिए एक बैठक की।

    भाजपा ने हाल ही में हुए चुनावों में पार्टी कैडर के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए राज्य भर के सभी 73 उम्मीदवारों, जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी।

    बैठक में उम्मीदवारों और पदाधिकारियों से चुनाव के दौरान अपने अनुभव साझा करने को कहा गया। नेताओं और उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए, पार्टी की पंजाब प्रचार समिति के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भगवा पार्टी विधानसभा चुनावों में एक महत्वपूर्ण ताकत के रूप में उभरी है।