पौड़ी/देहरादून। जनपद पौड़ी के थलीसैंण ब्लॉक के अंतर्गत भंडेली गांव के पास ऑल्टो कार के खाई मे गिरने से 2 युवकों की मौत हो गयी। कार पौड़ी से थलीसैंण के भंडेली गांव जा रही थी।
कार दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू करने के बाद 108 एम्बुलेंस में तैनात डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान अंकित नेगी उम्र 23 साल निवासी सेरा जसपुर और पंकज सिंह उम्र 21 साल निवासी सौकियानी जसपुर के रूप में हुई है।