जमीन के विवाद मे बदमाशों की गोली से बुजुर्ग की मौत, एक घायल

देहरादून। जमीनी विवाद मे बदमाशों की गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार आज पहर 12 बजे विकासनगर कोतवाली के बाडवाला क्षेत्र में जमीन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की दो लोगों से बहस हो गई थी। दोनो लोग हरियाणा से आए थे। इस दौरान एक युवक ने ग्रामीणों को डराने के लिए फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली 60 साल के बुजुर्ग और दूसरी गोली एक युवक को लगी। लोगों ने उन्हे पास के हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग व्यक्ति बगेल सिंह (60 साल) निवासी लाछा गांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अतुल निवासी लेल्टा गांव अस्पताल मे भर्ती है।

बताया जाता है कि मौके पर मौजूद एक महिला की जमीन को आरोपी जमीन को अपना बता रहे थे। आरोपियों ने जब महिला के साथ बदतमीजी की तो आसपास के लोग भी मौके आ गए थे, जिसके बाद विवाद हो गया। बताया जाता है कि आरोपी एक रात पहले को धमकाने आए थे। आज उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया जिससे ग्रामीणों में रोष है। गोली चलाने वाले युवक गाड़ी छोड़ कर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुँचकर जाँच कर रही है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *