सरिये और लोहे का जाल बन रहा ड्रीलिंग मे अवरोधक, श्रमिकों के निकलने मे अभी इंतजार

उत्तरकाशी/देहरादून। सिलक्यारा टनल मे रेस्क्यू मे आ रही दिक्कतों के चलते अभी श्रमिकों को बाहर निकालने मे और वक्त लग सकता है। ड्रीलिंग मे लगी आगर मशीन के मुहाने पर सरिये और लोहे के गारटर आने के कारण कल से आगे ड्रीलिंग नही हो पायी। रेस्क्यू टीम अब दोबारा ड्रीलिंग शुरू कर रही है।

अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (एनएचआईडीसीएल ) महमूद अहमद ने बताया कि ऑगर मशीन से 45 मीटर के बाद ड्रिलिंग शुरू करते हुए कुल 1.8 तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई थी। इस प्रकार कुल 46.8 से आगे की ड्रिलिंग के बाद धातु के टुकड़े मशीन में फसने से ड्रिलिंग रोक दी गई थी। तत्पश्चात श्रमिकों द्वारा पाइप के मुहाने पर फंसे धातु के टुकड़ों को पाइप के अंदर रेंगकर काट दिया गया है। गत दिवस पुनः ऑगर मशीन स्थापित कर ड्रिलिंग शुरु करते हुए 1.2 मीटर अतिरिक्त ड्रिलिंग की गई थी। इस प्रकार कुल 48 मीटर तक ड्रिलिंग की थी।

अपर सचिव ने बताया कि पाइप के आख़िरी सिरे पर फंसे धातु के टुकड़ों से पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसके बाद क्षतिग्रस्त 1.2 मीटर पाइप को काटकर बाहर निकाला गया। अब तक कुल 46.8 मीटर पाइप को पुश किया गया है। आगे की ड्रिलिंग पूरी सावधानी के साथ शुरू की जायेगी।

इस दौरान सचिव, उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *