मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24 वीं बैठक शुरू, अमित शाह सहित 2 राज्यों के सीएम कर रहे प्रतिभाग – News Debate

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24 वीं बैठक शुरू, अमित शाह सहित 2 राज्यों के सीएम कर रहे प्रतिभाग

देहरादून। मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24 वीं बैठक उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर मे शुरू हो गयी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक की अध्यक्षता कर रहे है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के एजेंडे को चर्चा के लिए रखा जाएगा।

बैठक मे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हैं। चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग ले रहे हैं। बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने और सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के एजेंडे को चर्चा के लिए रखा जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर कल शाम देहरादून पहुंचे हैं। योगी बैठक में शामिल होने के बाद शाम को ही योगी केदारनाथ धाम जाएंगे। वह केदारनाथ के अलावा बदरीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे।

गृह मंत्री 4 बजे एफआरआई देहरादून मे आल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस कार्यक्रम मे प्रतिभाग करेंगे। इसे बाद वह भाजपा मुख्यालय मे पदाधिकारियों के साथ बैठक मे शिरकत और रात मे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *