भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पूरण चंद्र शर्मा का निधन, पार्टी मे शोक की लहर

देहरादून। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता पूरणचंद्र शर्मा का आज निधन हो गया। 77 वर्षीय शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज अपने निवास स्थान हल्द्वानी मे उन्होंने आखिरी सांस ली। शर्मा उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री रहने के अलावा राज्य गठन के बाद पहले अध्यक्ष और मंडी परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

शर्मा का निधन पार्टी की अपूर्णीय क्षति: भट्ट

सीएम पुष्कर सिंह धामी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नव गठित उत्तराखंड के पहले अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता पूरण चंद्र शर्मा के निधन पर गहरा शोक जताते हुए इसे पार्टी की अपूर्णीय क्षति बताया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि शर्मा जमीनी नेता रहे है और उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से राज्य मे भाजपा एक मजबूत आधार स्थापित करने मे सफल रही। उन्होंने कहा कि अविभाजित उत्तर प्रदेश में भी उन्होंने पर्वतीय विकास मंत्रालय का जिम्मा संभाला और उस दौर मे अनेक उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *