तोताघाटी के पास खाई में गिरी कार,5 की मौत – News Debate

तोताघाटी के पास खाई में गिरी कार,5 की मौत

देहरादून। बद्रीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई।

कार ऋषिकेश से चमोली जा रही थी। कौड़ियाला से 3 किमी आगे तोताघाटी के करीब गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही  SDRF रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुँची। वाहन इग्निस कार (UP15 DL 1061 ) में सवार 05 लोग ऋषिकेश से चमोली जा रहे थे जो वाहन अनियंत्रित होने से 300 से 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। वाहन में सवार 05 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी, जिनके शवों को SDRF व स्थानीय पुलिस द्वारा निकाला जा रहा है।

मृतक
1. पिंकी उम्र 25 वर्ष, पुत्री श्री त्रिलोक सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
2. प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष, पुत्र देव सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
3. भगीरथी देवी उम्र 36 वर्ष, पत्नी प्रताप सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
4. विजय पुत्र प्रताप सिंह, उम्र 15 वर्ष, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
5. मंजू पुत्री प्रताप सिंह, उम्र 12 वर्ष, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *