चुनाव मे कांग्रेस को मिला तुष्टीकरण का दंड:चौहान – News Debate

चुनाव मे कांग्रेस को मिला तुष्टीकरण का दंड:चौहान

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश द्वारा धामी सरकार को मुस्लिम युनिवर्सिटी की उपज करार देने पर भाजपा ने पलटवार किया है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा प्रदेश में विकास कार्यों की बदौलत सत्ता मे लौटी है और कांग्रेस को करारी हार के बाद जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होने कहा कि लगातार हाशिये की ओर खिसक रही कांग्रेस में भय ओर बौखलाहट है। भाजपा पूरे 5 साल विकास कार्यों में लगी रही और इसका लाभ उसे चुनाव मे भी मिला।जनता ने प्रचंड बहुमत की सरकार बनाकर आशीर्वाद दिया। वहीं कांग्रेस रचनात्मक विपक्ष की भूमिका के बजाए आपसी गुटबाजी में भी संलिप्त रही। कांग्रेस जिस मुस्लिम यूनिवर्सिटी का राग अलाप रही वह तुष्टीकरण का ही रूप है। कांग्रेस को आज तुष्टीकरण का दंड भी भुगतना पड़ा है।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस अभी तक कई समीक्षा बैठको के बाद भी हार की असली वजह नहीं तलाश पाई है। पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के अनुसार हार की वजह गुटबाजी रही और वह इसकी जांच की माँग कर रहे हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा हार के लिये ईवीएम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अब वरिष्ठ नेता हरीश रावत मुस्लिम यूनिवर्सिटी के दुषप्रचार को वजह बता रहे हैं। स्पष्ट हैं कि कांग्रेस जनादेश पर बंटी हुई हैं और प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों के प्रति उसका नकारात्मक नज़रिया है। भाजपा सबका साथ और सबका विकास की योजना को लेकर कार्य कर रही है और इसमें उसे केंद्र का भी भरपूर साथ मिल रहा है तो साथ ही जनता का अशीर्वाद भी मिल रहा है। कांग्रेस को मंथन करने की जरुरत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *