भाजपा से जुड़े पूर्व विधायक माजिला ने की कांग्रेस मे वापसी – News Debate

भाजपा से जुड़े पूर्व विधायक माजिला ने की कांग्रेस मे वापसी

देहरादून। भाजपा से जुड़े कांडा के पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस मे दोबारा वापसी कर ली है। पूर्व विधायक माजिला कांग्रेस से विधायक रहे तथा कई साल तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रहे। बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

आज कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सह प्रभारी दीपिका पांडे, रंजीत रावत सहित कांग्रेस के कई विधायकों के सामने उन्होंने घर वापसी की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में फर्क है। 16 साल में बागेश्वर का कोई विकास नहीं हुआ। जिस कारण वह फिर से कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं। इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के समर्थन में  कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार रैली निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *