खुशखबरी: चांद के दक्षिणी हिस्से पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत – News Debate

खुशखबरी: चांद के दक्षिणी हिस्से पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत

दिल्ली।देश के लिए आज एक बड़ी सुखद होने की खबर आयी। भारत के वैज्ञानिकों ने आज अंतरिक्ष के क्षेत्र मे इतिहास रच दिया।इसरो ने सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग कर दी है। इस सफलता के साथ भारत चांद के दक्षिणी हिस्से पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

भारत का मिशन चंद्रयान सफलता के शिखर पर पहुंच चुका है। 23 अगस्त शाम 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने रोवर सहित चांद के दामन पर पहला कदम रख लिया है। इस ऐतिहासिक पल का हर भारतवासी को बेसब्री से इंतजार था। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। साथ ही चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश भी। भारत से पहले मिशन मून को अमेरिका, रूस और चीन अंजाम दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *