बरातियों से भरी मैक्स खाई में गिरी,5 की मौत – News Debate

बरातियों से भरी मैक्स खाई में गिरी,5 की मौत

देहरादून। जनपद पौड़ी के चाकीसैंण तहसील के स्योली तल्ली और स्योलि मल्ली के बीच बारातियों से भरी की एक मैक्स गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे मे गंभीर 4 घायलों को हंस चित्किसालय सतपुली में भर्ती कराया गया है।हादसा शाम करीब सात बजे के आसपास सतपुली दुधारखाल-कोटनाली सिद्धखाल मोटर मार्ग पर हुआ।

बताया जाता हैं कि यह मैक्स सिलोली से बारात लेकर डोबरी लौट रही थी और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही दुधारखाल चौकी पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों को मदद से घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला तथा घायलों को एंबुलेंस से हंस चिकित्सालय चिकित्सालय पंहुचाया जहा उनका उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों कीआत्मा की शांति और घायलाें के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *