सीएम ने कहा, क्षेत्र मे प्रवास कर राहत कार्यों मे तेजी लाये प्रभारी मंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मन्त्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा मे कार्य करने को कहा है।

राज्य में निरन्तर भारी वर्षा के कारण जगह-जगह आपदा की स्थिति उत्पन्न हुई है और मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार शासन व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी राहत व बचाव कार्यों में लगे हैं। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी मंत्रीगणों को अपने-अपने जनपदों में प्रवास कर राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने को कहा है।

गौरतलब है कि प्रभारी मंत्री और कई विधायकों के क्षेत्र मे न होने को लेकर विपक्ष सरकार की घेरेबंदी कर रहा था।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *