जंगल मे मिला चौहरे हत्याकांड के आरोपी संतोष राम का सड़ा गला शव – News Debate

जंगल मे मिला चौहरे हत्याकांड के आरोपी संतोष राम का सड़ा गला शव

देहरादून। पत्नी सहित परिवार के 4 सदस्यों का बेरहमी से कत्ल करने वाले आरोपी संतोष राम का शव घर के पास 1 किमी दूर जंगल मे सड़ी गली हालत मे मिला है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने आत्म हत्या की है। आरोपी की खोजबीन मे लगी एसडीआरएफ, गंगोलीहाट पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम को शव मिला है।

गौरतलब है कि 12 मई को पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट तहसील मे बुरसुम मे संतोष राम नाम के व्यक्ति ने अपने घर की चार महिलाओं को निर्ममता से हत्या कर दी थी। जिनकी हत्या की गई जिनमें आरोपी संतोष राम की पत्नी भी शामिल थी।

आरोपी ने अपने चचेरे भाई के घर में घुसकर सोती हुई अपनी चचेरी ताई, भाभी और विवाहित बहन की गला रेत कर हत्या कर दी थी। संतोष राम ने इसके बाद उसने अपनी पत्नी चन्द्रा देवी (40) की भी हत्या कर दी थी। चंद्रा देवी का शव उनके घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पुराने मकान में मिला था।

चौहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद संतोष राम फरार हो गया था। एसडीआरएफ, गंगोलीहाट पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम उसे ढूंढ रही थीं। लेकिन संतोष राम किसी के हाथ नहीं आया। आज गांव के जंगल में संतोष राम का शव बरामद हुआ है। ऐसी आशंका है कि उसने आत्महत्या कर ली होगी। शव बहुत खराब हालत में मिला है।

गाँव के लोग हत्याकांड के बाद खौफ मे थे। उन्हें आशंका थी कि कहीं वह किसी और को निशाना न बना ले। संतोष राम के शव मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *