कलश यात्रा के साथ संगीतमय राम कथा शुरू – News Debate

कलश यात्रा के साथ संगीतमय राम कथा शुरू

देहरादून। स्वयं सेवी संस्था भयात के तत्वाधान मे स्वर्गापूरी रेसकोर्स में भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय राम कथा शुरू हो गयी। गुरुवार को  शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज के सानिध्य में कथा प्रवचन हुई। इस मौके पर स्वामी राज राजेश्वरम जी महाराज ने कहा कि मनुष्य का ध्यान भटकाव वाली वस्तुओं के बजाय ईश्वर की ओर  होना चाहिए। इसमे ही कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि जिस ईष्ट देव कि स्तुति व्यक्ति करता है उसके गुण या संस्कार व्यक्ति मे आते है।

शुक्रवार को आचार्य रविन्द्र बडोनी कथा वचन करेंगे। भयात के राष्ट्रीय सलाहकार अरुण डिमरी ने बताया कि कथा 16 फरवरी तक चलेगी। इस मौके पर पवन नेगी सहित भयात के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *