राज्यपाल ने दिलायी नव नियुक्त सूचना आयुक्त भट्ट को शपथ

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चन्द्र पुनेठा मुख्य सूचना आयुक्त ने कहा कि भट्ट के द्वारा सूचना आयुक्त के रूप में सूचना का अधिकार अधिनियम की मूल भावना के अनुरूप पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुये जनसामान्य की सूचना तक पहुंच को सुनिश्चित कराया जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा, राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा, विपिन चंद्र, अर्जुन सिंह, मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधू, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव विनोद कुमार सुमन उपस्थित रहे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *