दिन दहाड़े फायरिंग मे वांछित ईनामी छात्र गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ ने रुड़की के एक निजी कॉलेज के बाहर सड़क पर छात्रों के उपर दिनदहाड़े फायरिंग में वांछित और 5 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है।

विगत माह से वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की अगुवाई मे चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसटीएफ द्वारा आज नवें इनामी की गिरफ्तारी की गई है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया गया कि भगवानपुर क्षेत्र में स्थित क्ंवाटम काॅलेज के सामने सरेआम फायरिंग का आरोपी अंशुल कुमार यादव की गिरफ्तारी पर जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रू0 5,000/- के इनाम की घोषणा की थी, जो लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचा रहा था। जिसके संबंध में एसटीएफ को सूचना मिलने पर टीम द्वारा इनामी आरोपी को आज रूडकी,जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया

गौरतलब है कि 21 नवंबर को थाना भगवानपुर क्षेत्र में क्वाण्टम काॅलेज के सामने छात्रों के दो गुटों में हुए लड़ाई झगडे मे दोनों गुटों के कुछ छात्रों ने एक दूसरे पर अवैध अस्लाह से फायरिंग की थी। इस इस घटना में कुछ छात्र मौके से पकड़े गए थे तथा कुछ छात्र फरार हो गए थे, जिनमें से एक छात्र अंशुल यादव पुत्र शिवकुमार नि0 ग्राम गोविन्दनगर गणेशपुर पथरी हरिद्वार जो कि इस घटना का मुख्य आरोपी था, मौके से फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ₹5000 के इनाम की राशि घोषित की गई थी। आरोपी के कृत्य से कॉलेज के अन्य छात्रों में भय का माहोल बना हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *