देहरादून। देहरादून-कोटि ढलानी के जंगल में ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके 05 लोगों को SDRF ने देर रात रेस्क्यू कर लिया।
कल देर रात्रि डीसीआर देहरादून ने SDRF को सूचना दी कि थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत कोटि ढलानी-भद्रराज में 05 लोग ट्रैकिंग करने गए थे, जो रास्ता भटक जाने के कारण जंगल में कही खो गए है। सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम HC सुरेश तोमर के नेतृत्व में रात्रि ही सर्चिंग हेतु घटनास्थल पर पहुच गई।
SDRF रेस्क्यू टीम व जिला पुलिस द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद 05 लोगों को ढूंढ लिया गया। तत्पश्चात पांचो को अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए सकुशल थाना सहसपुर पहुँचाया गया। रेस्क्यू लोगों मे यश चौधरी सन ऑफ नरेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष ज्ञान विहार कॉलोनी बिजनौर, तरुणा तोमर सन ऑफ श्री सहदेव सिंह उम्र 22 वर्ष ज्ञान विहार कॉलोनी बिजनौर, सूरज सिंह सन ऑफ संतोष सिंह उम्र 20 वर्ष बोखरा स्टील सिटी झारखंड, प्रवीण सिंह सन ऑफ जसपाल सिंह, उम्र 18 वर्ष कर्णप्रयाग चमोली तथा अंकिता सन ऑफ जसपाल उम्र 20 वर्ष कर्णप्रयाग चमोली है।