राहुल की डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के स्वाभिमान पर सीधा हमला : गणेश जोशी - News Debate

राहुल की डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के स्वाभिमान पर सीधा हमला : गणेश जोशी

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर टिप्पणी को देवभूमि के शौर्य का अपमान बताया है।

कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने पत्रकारों से वार्ता मे कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों पर कांग्रेसी युवराज की ये टिप्पणियां देश के दुश्मनों जैसी हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को भी चुनौती दी कि सबके स्वाभिमान, देशभक्ति और कुछ की थोड़ी उत्तराखंडियत शेष हो तो वे राहुल की खुलकर आलोचना करें। वहीं चेताया कि ऐसा करके यदि, राहुल बार बार देवभूमि द्वारा चुनाव में नकारे जाने का बदला ले रहे हैं तो इसका जवाब जनता उनके उम्मीदवारों का सूपड़ा साफ कर 

उन्होंने कहा कि डोभाल उत्तराखंड के ऐसे वीर सपूत हैं, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सुरक्षा और एकता के लिए समर्पित कर दिया है। उन पर राहुल गांधी द्वारा कसने गए तंज और अमर्यादित टिप्पणियां देवभूमि उत्तराखंड की जन-भावनाओं का घोर अनादर हैं। कांग्रेस को यह भली-भांति समझना चाहिए कि उन पर दिया गया अपमानजनक बयान सीधे तौर पर देवभूमि उत्तराखंड की जन-भावनाओं और स्वाभिमान पर गहरा आघात है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि आखिर डोभाल से इतनी राजनीतिक बेचैनी क्यों है? देश की सुरक्षा व्यवस्था के शीर्ष स्तर पर काम करने वाले व्यक्ति पर सवाल उठाना अलग बात है, लेकिन उनके खिलाफ इस तरह की भाषा इस्तेमाल करना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक मर्यादा और संकीर्ण सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं से स्थिति स्पष्ट करने की चुनौती दी कि देवभूमि के अपमान पर पार्टी का आधिकारिक पक्ष क्या है? यदि वे इससे सहमत हैं, तो क्या वे उत्तराखंड के गौरवशाली सपूत के इस अपमान का समर्थन करते हैं? यदि नहीं तो क्या वे सार्वजनिक रूप से राहुल एवं कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करेंगे? और क्या उत्तराखंडियत की बात करने वालों का स्वाभिमान समाप्त हो गया है?

पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान, मेजर जनरल सम्मी सबरवाल , कर्नल रघुवीर भंडारी भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *