बेतालघाट में नदी में डूबा 16 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद - News Debate

बेतालघाट में नदी में डूबा 16 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

नैनीताल। जनपद नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में नदी में डूबकर लापता हुए 16 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार पुत्र श्री भुवन चंद्र, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम बिनकोट, बेतालघाट, जनपद नैनीताल नदी में डूबने के बाद लापता हो गया था। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट खैरना की टीम द्वारा तत्काल खोजबीन शुरू की गई। टीम ने घटनास्थल से नदी के किनारे लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र में सघन सर्चिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

आज उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम के अथक प्रयासों से लापता किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया गया। इसके पश्चात शव को नदी से सड़क तक लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *