अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, एसडीआरएफ ने मलवे से बरामद किए शव - News Debate

अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, एसडीआरएफ ने मलवे से बरामद किए शव

अल्मोड़ा। जिले के ग्राम वडयूडा, थाना सोमेश्वर में एक मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गयी।

घटनास्थल से लगभग 03 किलोमीटर पूर्व मार्ग पर मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध होने पर SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ पैदल ही घटनास्थल की ओर रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा स्थानीय लोगों, फायर सर्विस एवं जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मलबे में सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम द्वारा मलबे से तीन व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (42 वर्ष), पत्नी राजेन्द्र राम; कल्पना आर्या (19 वर्ष), पुत्री राजेन्द्र राम; एवं मनीष कुमार (18 वर्ष), पुत्र राजेन्द्र राम के रूप में हुई। एक व्यक्ति गुलाब राम मकान के बाहर स्थित कमरे में सो रहे थे, जो मकान ढहने के दौरान सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

SDRF टीम द्वारा बरामद शवों को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *