गली के कुत्ते ने दिखायी वफादारी, खाना खिलाने व्यक्ति पर हमलावर दूसरे कुत्ते से भिड़ा - News Debate

गली के कुत्ते ने दिखायी वफादारी, खाना खिलाने व्यक्ति पर हमलावर दूसरे कुत्ते से भिड़ा

हरिद्वार। हर तरफ छाए आवारा कुत्तों के आतंक के बीच गली में रहने वाले एक कुत्ते की वफादारी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

घटना कनखल थाना क्षेत्र के फेरुपुर की है। यहां मनोज प्रधान नामक व्यक्ति पर दूसरे कुत्ते ने हमला किया तो गली में रहने वाला एक कुत्ता अपने परिचित व्यक्ति को बचाने के लिए हमलावर कुत्ते से भिड़ गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गली में रहने वाले इस कुत्ते को एक व्यक्ति अक्सर खाना खिलाता था। इसी वजह से दोनों के बीच लगाव बन गया था। वायरल वीडियों में दिखाई दे रहा है कि एक अन्य कुत्ता तेजी से आता है और व्यक्ति पर हमला करता है। यह देख गली में रहने वाला कुत्ता तुरंत बीच में आ गया और हमलावर कुत्ते से भिड़कर उसे दूर भगाने की कोशिश करने लगा। घटना का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग कुत्ते की वफादारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ प्यार और संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए, क्योंकि जरूरत के वक्त ये भी अपनेपन और वफादारी का परिचय देना जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *