हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु कांगड़ा घाट पर पूर्व से ही तैनात SDRF उत्तराखण्ड की टीम ने अपनी सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए अलग-अलग समय पर हुई तीन घटनाओं में गंगा के तेज बहाव की चपेट ईमें आए तीन कांवड़ यात्रियों का सफल रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बचाया।
घाट पर ड्यूटी के दौरान अलग-अलग समय पर श्रद्धालु स्नान करते हुए गंगा के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। प्रत्येक घटना में SDRF टीम ने तत्काल नदी में उतरकर बिना विलंब रेस्क्यू अभियान चलाया तथा तीनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत सभी की स्थिति सामान्य पाई गई।
रेस्क्यू किए गए श्रद्धालुओं मे सचिन (27 वर्ष) पुत्र – श्यामलाल
निवासी – ग्राम भडौली, जनपद पानीपत, हरियाणा, मनीष (16 वर्ष) पुत्र – रजनीश निवासी – ग्राम ननहेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश तथा विशाल (20 वर्ष) पुत्र – सुंदर
निवासी – ग्राम ननहेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश हैं।