विस अध्यक्ष खंडूरी ने की सीएम से शिष्टाचार भेंट

कोटद्वार क्षेत्र के विकास योजनाओं को लेकर खंडूरी ने दिया सीएम को पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान राज्य मे विकास के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान विस अध्यक्ष ने अपनी विस क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भी सीएम को पत्र सौंपा।

उन्होंने पत्र मे वीरबाला तीलू रौतेली को समर्पित विशेष डाक टिकट एवं विशेष आवरण जारी करने, कोटद्वार–कालागढ़ मोटर मार्ग पर कोल्हू नदी में 100 मीटर पुल निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने, गब्बर सिंह कैंप, कोटद्वार में 36 मीटर स्पैन डबल लेन पुल निर्माण हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने, कलालघाटी–मोवाकोट मार्ग पर मालन नदी में 300 मीटर आरसीसी पुल निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति दिलाने, चौबट्टाखाल क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों के परिवारों के कल्याण हेतु कैंटीन संचालन के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया में शीघ्र कार्रवाई करने, कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में लगभग ₹20 करोड़ से अधिक लागत के 9 महत्वपूर्ण सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने, चिल्लरखाल–सिगड्डी–कोटद्वार–पाखरो मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण, विभिन्न वार्डों एवं संपर्क मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा पुनर्निर्माण, तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण एवं सुधार से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं, जिससे क्षेत्र में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम करने की मांग की।

विस अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *