दून पहुंचे कांग्रेस नेता वेणुगोपाल, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल  अपने दो दिवसीय देहरादून दौरे पर पहुंच गए हैं। दून पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने पार्टी के नेताओं से मुलाकात की और इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव संगठन ने स्वर्गीय राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बारिश के बीच कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही। इसके बाद वेणुगोपाल राजपुर रोड स्थित एक होटल में पीसीसी प्रेसीडेंट गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,सीईसी मेम्बर्स, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों और सीडब्ल्यूसी मेंबरों के साथ बैठक करने के लिए रवाना हो गए। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वेणुगोपाल पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं,अनुषांगिक संगठनों , विभागों प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती और आने वाले चुनाव किरण नीति पर विमर्श करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि वेणुगोपाल इस दौरान पार्टी नेताओं के साथ राज्य के वर्तमान हालातों पर भी चर्चा कर सकते हैं.

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सीडब्ल्यूसी मेंबर करन माहरा ने कहा वेणुगोपाल का उत्तराखंड आना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड को कितनी मजबूती और गंभीरता के साथ देख रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सभी बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. वह कांग्रेस कमेटी के सभी जिला अध्यक्षों, सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों के साथ भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशियों के साथ भी विचार विमर्श करेंगे. इस दौरान वह संगठन को पैनी धार देने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *