उत्तरकाशी। एनएच-134 बड़कोट के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने कार्यभार संभालते ही निर्माण और सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने धरासू से जानकीचट्टी तक सभी लंबित कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। बरसात को देखते हुए संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा। स्यानाचट्टी में भूस्खलन के स्थायी समाधान के लिए स्लोप ट्रीटमेंट कराने के निर्देश भी दिए गए। यात्रा मार्ग पर यातायात हर हाल में सुचारू रखने पर जोर दिया गया। वहीं, जिलाधिकारी के निर्देश पर एनएच के राइट ऑफ वे के बाहर स्थित 16 प्रभावित परिसंपत्तियों की संयुक्त जांच भी कराई गई। जांच में क्षति के कारणों और तकनीकी पहलुओं का परीक्षण किया गया। स्थानीय लोगों ने विभाग की पहल का स्वागत करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई है।