देहरादून/ लैंसडाउन। एसडीआरएफ ने गुमखाल के समीप गहरी खाई से शव बरामद किया है।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के गुमखाल क्षेत्र में एक व्यक्ति के गहरी खाई में पड़े होने की सूचना पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
SDRF पोस्ट सतपुली को सूचना प्राप्त हुई कि हयात होटल के नीचे गहरी खाई में एक शव पड़ा हुआ है, जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल गुमखाल से लगभग 01 किलोमीटर आगे राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक हयात होटल में मजदूरी का कार्य करता था और 20 जून को सामान लेने के लिए गुमखाल गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
SDRF टीम द्वारा रोप तकनीक का उपयोग करते हुए गहरी खाई में उतरकर शव तक पहुँच बनाई गई तथा स्ट्रेचर की सहायता से शव को मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक की शिनाख्त रबीउल हक पुत्र कमरूल हक, 39 वर्ष
निवासी – कुमारगंज, थाना पुखरिया, जिला माल्दा, पश्चिम बंगाल के रूप मे हुई।