लाखों की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। विकास नगर पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली विकासनगर की टीम ने हीरालाईन ढकरानी से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी सोहेल उर्फ मुर्गा पुत्र निसार निवासी ढकरानी, विकासनगर को 2 लाख रुपए अनुमानित मूल्य से अधिक की 7.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0-183/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया । आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।

सोहेल का आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0 389/2021 धारा -8/21/27ए NDPS ACT कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
2- मु0अ0सं0 323/2022 धारा -8/21 NDPS ACT कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
3- मु0अ0सं0 258/2024 धारा -8/21 NDPS ACT कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
4- मु0अ0सं0-183/2026 धारा 8/21 NDPS ACT कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में-व0उ0नि0 शिशुपाल सिंह राणा ,उ0नि0 ओमवीर चौधरी,संदीप पंवार,कानि0 नवीन कोहली, नरेश पन्त ,अनिरुद्ध शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *