देहरादून। उत्तराखंड के चंपावत जिले से लोहाघाट से आगे बापरू के पास भीषण सड़क हादसे मे कार के खाई मे गिरने से लोगों की मौत की खबर है। बताया जाता है कि खाई में गिरने के बाद कार में आग लग गई। हादसे मे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जाता है कि कार हल्द्वानी से पिथौरागढ़ कनालीछीना की ओर जा रही थी और कार मरोड़ाखान से दो किलोमीटर आगे बंतोली गांव के ऊपर एनएच से करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद कार में अचानक धमाका सा हुआ और आग लग गई। चालक राजेन्द्र कुमार (48) निवासी डीडीहाट तथा कार में सवार घायल बलदेव कुमार (36) निवासी कनालीछीना पिथौरागढ की मौके पर मौत हो गयी।
हादसे मे कार में सवार घायल महिला नीतू देवी (36) पत्नी बलदेव कुमार, बेटी अक्षिता (8) और पुत्र आरव (5) गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों घायलों को आपातकालीन वाहन के जरिए उपचार के लिए उपजिला अस्पताल लाया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र मे शोक की लहर है।