चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से कर्णप्रयाग मे स्थानीय लोगों और सिक्ख श्रद्धालुओं के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिक्ख श्रद्धालुओं ने तलवारों से हमला कर दिया जिसमे कई लोग घायल कर दिये।
इस घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर जाम भी लगा दिया था. हाईवे पर जाम लगने का कारण बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब आने-जाने वाले भक्तों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले का शांत कराने का प्रयास किया।
बताया जाता है कि सिक्ख श्रद्धालुओं का एक दल हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहा था। इसी दौरान कर्णप्रयाग बाजार क्षेत्र में किसी बात को लेकर उनका स्थानीय लोगों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने तलवारे निकाल ली। घटना के बाद संघर्ष के कई वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल है।
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने कर्णप्रयाग बाजार क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। जाम के चलते यात्रा मार्ग पर वाहनों को विभिन्न स्थानों पर रोकना पड़ा. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। हालांकि कुछ देर बाद आवाजाही के लिए यातायात सुचारू हो गया।