राजधानी मे वकील की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने बातचीत के लिए घर से बाहर बुलाया - News Debate

राजधानी मे वकील की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने बातचीत के लिए घर से बाहर बुलाया

देहरादून। राजधानी के थाना पटेल नगर के अंतर्गत शिमला बाइपास रोड स्थित भुड्डी गांव में बदमाशों ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना रविवार देर रात की है। बताया जाता है कि हमलावरों ने भुड्डी गांव निवासी सोहेल उम्र 25 वर्ष को बातचीत करने घर से बाहर बुलाया और उन्हें गोली मार दी। आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही हमलावर फरार हो गए।

घटना से आक्रोशित परिजन शव को मुख्य मार्ग पर ले आए और जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस को घटनास्थल का मुआयना से भी रोक दिया। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। हमलावरों ने नजदीक से गले में गोली मारी है। मृतक का एक बड़ा भाई भी है जो कि नेवी में है। जबकि घटना के समय केवल छोटा भाई ही घर पर था। पुलिस घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *