कोसी बैराज मे नहा रहे दो दोस्तों की डूबने से मौत

रामनगर। रामनगर के कोसी बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। दोनों आपस मे दोस्त थे।

जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी अंकित पुत्र प्रेम सिंह और मयंक पुत्र भारत सिंह असवाल कोसी बैराज में नहा रहे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह गहरे क्षेत्र मे चले गए और कोई नही बचा पाया।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *