महिला ने लगायी अलकनंदा मे छलांग, पुलिस रेस्क्यू मे जुटी – News Debate

महिला ने लगायी अलकनंदा मे छलांग, पुलिस रेस्क्यू मे जुटी

श्रीनगर। कीर्तिनगर क्षेत्र में एक महिला ने अचानक कीर्तिनगर पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस व एसडीआरएफ को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बड़े स्तर पर सर्च व रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला नदी में काफी दूर तक बहती हुई दिखाई दी, जिसके आधार पर टीम अलग-अलग संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान रचना (35 वर्ष), पत्नी सुभाष बम राणा, निवासी बिलकेदार, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *