एसटीएफ के हत्थे चढ़े लूट मे फरार 2 ईनामी हिस्ट्रीशिटर  – News Debate

एसटीएफ के हत्थे चढ़े लूट मे फरार 2 ईनामी हिस्ट्रीशिटर 

उत्तराखण्ड व यूपी मे लूट व अवैध हथियार मामलों में रहे सलिप्त

देहरादून। एसटीएफ टीम ने आज थाना कनखल की टीम व सी आई यू हरिद्वार को साथ लेकर कोर्ट रोड रोशनाबाद से दो इनामी बदमाश भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पुत्र विक्रम सिंह निवासी किशोरपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ इनामी 25 हजार व राहुल कश्यप पुत्र भूपेन्द्र नि खेड़ी थाना मवाना मेरठ इनामी 5 हजार को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों द्वारा  22 अक्टूबर 2025 को थाना कनखल क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल की लूट की गई थी जिस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 313/2025 धारा 309 ( 4),117( 2) BNS लिखा गया था। व भानु प्रताप के द्वारा थाना रानीपुर क्षेत्र मे दिनांक 2 जुलाई 2025 को सलेमपुर गेट के पास रात को तमंचे की नोक पर 120000 रुपए कैश व मोबाइल एक फोन लूटकर ले गए थे। इसके संबंध में थाना रानीपुर में 274/ 2025 धारा 309 ( 4) BNS लिखा गया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 

भानु उर्फ गुड्डू पुत्र विक्रम का आपराधिक इतिहास

1. मु अ स 274/25 धारा 310 (2), 61 (2), 317 (2) बी एन एस थाना रानीपुर हरिद्वार

2. मु अ स 268/25 304 ,317 (2), 3 (5) थाना बहादराबाद

3 मु अ स 313/25 धारा 309(4) 117(2) थाना कनखल जनपद हरिद्वार

4. मु अ स 61/21 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना हस्तिनापुर मेरठ

5. मु अ स 46/24 धारा 323,504,506 आईपीसी थाना हस्तिनापुर मेरठ

6. मु अ स 297/24 धारा 109(1) BNS व 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना हस्तिनापुर मेरठ

7. मु अ स 298/24 धारा 109(1) BNS व 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना हस्तिनापुर मेरठ

8. मु अ स 236/24 धारा 125,351(2),352 BNS थाना हस्तिनापुर मेरठ

राहुल कश्यप पुत्र भूपेन्द्र का आपराधिक इतिहास 

1. मु अ स 313/25 धारा 309(4) 117(2) थाना कनखल जनपद हरिद्वार

2. मु अ स 851/23 धारा 395,412 आईपीसी व 3/25 आर्म्स ऐक्ट कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार

टीमः उत्तराखण्ड STF

1. निरीक्षक यादविन्द्र सिंह बाजवा

2. अपर उप निरीक्षक मनोज बेनीवाल

3. काँस रवि पंत

4. काँस दीपक चंदोला

थाना कनखल व सी आई यू टीम

1.नि0 नरेंद्र सिंह बिष्ट

2. व0उ0नि0 अनुज सिंह

3. हेड काँस सन्नी

4. हेड काँस रवींद्र

5. का हरवीर

6. का नरेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *