​देवभूमि पीएम के भव्य स्वागत को उत्साहित: भाजपा – News Debate

​देवभूमि पीएम के भव्य स्वागत को उत्साहित: भाजपा

रोड शो और जनसभा मे शिरकत कर  विकास योजनाओं के लिए जनता करेगी आभार

देहरादून। भाजपा ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी के रोड शो और जनसभा के ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होने का दावा किया है। आयोजन के मौके पर रोड शो और जनसभा में लाखों लोगों के शामिल होने ज रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों में जबरदस्त इसे लेकर उत्साह का माहौल है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता पीएम नरेंद्र मोदी के देव भूमि आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों के लिए हमेशा की तरह जबरदस्त उत्साह रहता हैं। चूंकि इस बार पीएम हमे एक्सप्रेस वे की स्वर्णिम सौगात के साथ अन्य कई योजनाओं को समर्पित करने आ रहे हैं। ऐसे में हम सबका उत्साह और उमंग से आगे बढ़ते हुए उत्सव का रूप ले रहा है। लिहाजा आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी जी का उत्तराखंड आगमन संख्या और भव्यता की दृष्टि से अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होने जा रहा है।

चौहान ने बताया कि इस दौरे में पीएम मोदी का देवभूमि में पहला रोड शो भी होने जा रहा है। जिसमें पार्टी का प्रयास रहेगा कि सांस्कृतिक गौरव और पारंपरिक भव्यता इस रोड शो में नजर आए। इसमें लगभग 12 से 14  किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो आयोजित होने जा रहा है। जिसमें ‘देवभूमि’ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई देगी। रोड शो के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी लोक नृत्यों एवं पारंपरिक संगीत के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का स्वागत आभार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री अपनी यात्रा की शुरुआत मां डाट काली के दर्शन और पूजन के साथ करने वाले हैं। जिसका देहरादून और उत्तराखंड की जनता समेत समस्त सनातनियों के हृदय में विशेष स्थान है। चारधामों, आदि कैलाश आदि तमाम उत्तराखंड के पावन धामों में पूजा अर्चना कर मोदी जी ने सनातन आस्था और विश्वास को सम्मान देने का काम किया है। इसी क्रम में उनका मां काली के मंदिर में शीश नवाना, देवभूमि के प्रति दुनिया भर के श्रद्धा भाव को नईं ऊंचाई पर ले जाएगा।

उन्होंने कहा कि रोड शो के पश्चात प्रधानमंत्री गढ़ी कैंट देहरादून में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसमें प्रदेश भर से लाखों कार्यकर्ताओं और आम जनता के जुटने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी विकास की बड़ी सौगात दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे के रूप में हमे देने जा रहे हैं।  यह परियोजना उत्तराखंड के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिससे दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी महज 2.5 से 3 घंटे रह जाएगी। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य की आर्थिकी और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इस एक्सप्रेस वे में निर्मित कोरिडोर जंगली जानवरों की सुरक्षित आवाजाही को भी सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा उत्तराखंड के विकास के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। जो ‘डबल इंजन’ सरकार के संकल्पों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *