बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल – News Debate

बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

घायलों को रेस्क्यू कर इलाज हेतु पहुंचाया सीएचसी कपकोट

उपजिलाधिकारी  रेस्क्यू टीमों के साथ पहुंचे घटनास्थल

बागेश्वर(गोविंद मेहता) कपकोट से सवारियां लेकर खलझूनी की ओर जा रही बोलेरो टैक्सी वाहन वाहन में अचानक तकनीकी खराबी आने से मुनार के समीप बावे बेंड के पास बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना में वाहन सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।जिसके बाद आसपास के लोग और क्षेत्रीय वाहन चालक भी तत्काल घटना स्थल पहुँचे। जहां स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

घटना की क्षेपं सदस्य देवेंद्र सिंह ने 112 पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कपकोट अनिल चन्याल, तत्काल तहसीलदार और राजस्व टीम के साथ घटना स्थल को रवाना हुए। उनके द्वारा रेस्क्यू हेतु एम्बुलेंस और आपदा की टीम को मौके पर भेजा। साथ ही थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी भी मौके के लिए रवाना हुए।

आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के आधार पर टैक्सी वाहन संख्या-यूके- 02 टीए- 3078 में सवार साथ लोगों में दो महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों में खलझूनी निवासी पानुली देवी उर्फ परुली देवी पत्नी प्रताप राम 60 वर्ष,और सुपुली देवी पत्नी नरपत राम उम्र 68 वर्ष, की घटनास्थल में ही मौत हो गई।

वहीं घटना में वाहन चालक दीपक राम पुत्र नैन राम37,नीमा देवी पत्नी दीपक राम 31,प्रेमा देवी पत्नी हरीश राम,45,जसौदा देवी पत्नी रमी राम38,कमल चौड़िया पुत्र शेर सिंह38 वर्ष घायल हो गए।वही घायलों का कपकोट अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *