एसटीएफ ने पेपर लीक के 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

देहरादून। एसटीएफ ने अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के पेपर लीक मामले मे 18 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल कर दी है, जबकि गैंगस्टर एक्ट हेतु 21 आरोपियों की जुडिशल रिमांड स्वीकृत हो चुकी है।

मामले मे अब तक एसटीएफ संलिप्त 41 आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी कर चुकी है वही दूसरी ओर वन दरोगा मामले में 03 सचिवालय रक्षक भर्ती में एक आरोपी की गिरफ़्तारी हो चुकी है।एसटीएफ ने कड़ियों को जोड़ते हुए तीन ऐसे आरोपियों को भी गिरफ़्तार किया है जो UKSSSC और सचिवालय रक्षक परीक्षा धांधली दोनों में शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष 2016 में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की भर्ती मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *