18 दिसम्बर को होगा रिखणी खाल विकास समिति का वार्षिकोत्सव, वैठक मे कई प्रस्ताव परित

देहरादून। रिखणीखाल विकास समिति का वर्षिकोत्सव 18 दिसम्वर को होगा। इस बारे मे समिति की कार्यकारिणी की बैठक हीरा सिंह नेगी( चाँदपुर) के आवास पर विजय कॉलोनी,न्यू कैन्ट रोड,देहरादून में आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुशील जोशी ( मंज्याडीसैण) तथा संचालन योगेन्द्र सिंह नेगी ( द्वारी) के द्वारा किया गया।जिसमें कई विन्दुओ पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओ ने कहा कि देहरादून रिखणीखाल विकास समिति की प्रथम निर्देशिका का सफल प्रकाशन हो चुका है। इसमें समिति के अध्यक्ष सुशील जोशी की विशेष रुचि व प्रयास रहा,उनके साथ साथ प्रभुपाल सिंह रावत,थान सिंह की भी भूमिका अग्रणी रही।निर्देशिका का समस्त सदस्यों को वितरण बहुत जल्दी ही विमोचन के तुरन्त बाद किया जा रहा है।जो निशुल्क दी जायेगी।सभी विज्ञापनदाताओं रिखणीखाल प्रखंड के प्रधानों,शुभ कामना संदेशवाहको आदि को भी वितरण किया जायेगा।लोकार्पण,विमोचन के लिए नियत तिथि का इन्तजार किया जा रहा है।

समिति का वार्षिकोत्सव भी कुछ समय बाद आने जा रहा है,इसके लिए भी सम्भावित तिथि 18 दिसम्बर तय की गयी है।इसी परिप्रेक्ष्य में वार्षिकोत्सव की तैयारी व सफल संचालन के लिए एक वृहद आम सभा की तिथि पर भी विचार हुआ। निर्देशिका के विमोचन के लिए परम पूज्य भोले महाराज व माता मंगला जी के द्वारा कराया जाएगा। वैठक मे  सेवानिवृत्त कर्नल गोविंद बल्लभ देवरानी व नागेन्द्र मैन्दोला की पुत्री की असामयिक मृत्यु होने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।

बैठक में समिति के सुशील जोशी,चन्दन सिंह नेगी,ब्रिगेडियर अवकाशप्राप्त यशवन्त सिंह बिष्ट,योगेन्द्र सिंह नेगी,प्रभुपाल सिंह रावत,हीरा सिंह नेगी,रूप सिंह रावत कुलवंत सिंह रावत,जगत सिंह नेगी,सीमा रावत,वीर प्रताप सिंह रावत,नरोत्तम सिंह नेगी ,राजेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *