डॉक्टर का शक्ति नहर से शव बरामद, आत्महत्या की आशंका – News Debate

डॉक्टर का शक्ति नहर से शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

देहरादून। विकास नगर के जाने माने डॉ हंसराज अरोड़ा का शव एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से बरामद किया है। डॉक्टर के द्वारा आत्म हत्या की बात कही जा रही है।

आज क्षेत्राधिकारी विकासनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि डाकपत्थर क्षेत्र में शक्तिनहर में रात्रि में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है, जिसका कोई पता नही चल पा रहा है। सूचना पर SDRF टीम घटनास्थल पर पहुँची। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सर्चिंग करते हुए शक्ति नहर से डॉक्टर का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि डॉक्टर का विकासनगर में इनका क्लिनिक था, जो कि स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय भी थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *