देहरादून। फायर की एनओसी को रिन्यू करने के एवज मे 20 हजार की रिश्वत की डिमांड करने वाले लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह, फायर स्टेशन कोटद्वार को विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोच लिया।
बताया जाता है कि आरोपी फायरमैन द्वारा शिकायतकर्ता से मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजूकेशन, कोटद्वार की भवन संबंधी फायर एनओसी रिन्यूअल करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया। घटना के बाद विभाग मे हड़कंप मच गया। विजिलेंस आरोपी का रिकार्ड खंगाल रही है।