बैराज के भंवर में डूबने से चौकी इंचार्ज की मौत

देहरादून। फर्ज निभाते हुए ड्यूटी पर तैनात उतराखंड पुलिस के काठगोदाम चौकी प्रभारी की काठगोदाम बैराज में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सब इन्स्पेक्टर अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम बैराज में तैनात थे। शाम को 4:45 पर सब इन्स्पेक्टर अमरपाल सिंह कांस्टेबल संजय साहनी और कांस्टेबल प्रमोद कुमार के साथ मौके पर आए थे, जो बैराज में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को बाहर भेज रहे थे। इसी दौरान  दीपक कोरंगा पुत्र कुंवर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गुलर थाना कपकोट जिला बागेश्वर संविदा कर्मी शीशमहल काठगोदाम बैराज में नहाने के दौरान डूबने लगा। उसकी जान बचाने की अपील पर कांस्टेबल प्रताप गाड़िया, बैराज में कूदा, जिसके पीछे से सब इन्स्पेक्टर अमरपाल सिंह भी बैराज में कूद पड़े। दोनो के द्वारा दीपक कोरंगा को बचाया गया और कांस्टेबल प्रताप गाड़िया व्यक्ति दीपक को बाहर निकालकर लाने लगा। इसी दौरान  अमरपाल सिंह बैराज के भंवर में फंसकर डूबने लगे। जब तक उन्हें मदद पहुँँचती तब तक वह बैराज के चैनल में डूब गए । इसके पश्चात बैराज के गेट को खुलवाकर सब इन्स्पेक्टर अमरपाल सिंह को बाहर निकलवाकर एक निजी हॉस्पिटल लाया गया, जहा चिकित्सको ने अमरपाल को मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *