देहरादून। उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश जुवांठा का आज लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। राजेश जूंवाठा बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। राजेश जुवांठा 2007 में कांग्रेस के टिकट पर पुरोला विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। बाद मे वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए। राजनैतिक रसूखदार रहे परिवार से उनके पिता बर्फिया लाल जुवांठा अविभाजित उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह यादव की सरकार मे मंत्री रहे। वहीं उनकी माँ विकास नगर की नगर पालिका की अध्यक्ष रही है।
राजेश जुवांठा के निधन की खबर मिलते ही पुरोला सहित पूरे उत्तरकाशी जनपद में दौड़ गई शोक की लहर दौड़ गयी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक श्री राजेश जुवांठा के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों व समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।