पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर वाहन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे – News Debate

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर वाहन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार

आरोपी शादी समारोह के दौरान वेडिंग पॉइंट के बाहर रैकी कर वाहन चोरी की घटनाओं को देता है अंजाम

विकासनगर। पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। 5 दिसंबर को जुवैर निवासी जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK16A-6543 स्पलेंडर प्लस को गोल्डन लीफ वैडिंग प्वाईंट जीवनगढ के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किये जाने के संबंध में दी। तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर में अज्ञात के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 303(2)BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की, साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। शनिवार की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा अम्बाडी जीवनगढ क्षेत्र से फैसल पुत्र सलीम निवासी नई बस्ती पुराना घास कांटा थाना शहर कोतवाली सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष को घटना में चोरी किये गए वाहन संख्या UK16A-6543 मो0सा0 स्पलेंडर प्लस के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है, जो शादी समारोह के दौरान वेडिंग पॉइंट के बाहर रैकी कर वाहन चोरी की घटनाओं का अंजाम देता है। आरोपी अपने पास रखी Master key से वाहनो के लॉक खोलकर उन्हें चोरी करता है। आरोपी पूर्व में भी सहारनपुर से वाहन चोरी की घटना में जेल जा चुका है, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

बरामद माल

वाहन संख्या UK16A-6543 मो0सा0 स्पलेंडर प्लस

पुलिस टीम

01- उ0नि0 संदीप पंवार, चौकी प्रभारी डाकपत्थर
02- कानि0 रविन्द्र चौहान
03- कानि0 मनवीर भण्डारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *