फील्ड मार्शल के साहस और योगदान से अवगत कराने को श्रद्धांजलि यात्रा निकालेगी उक्रांद – News Debate

फील्ड मार्शल के साहस और योगदान से अवगत कराने को श्रद्धांजलि यात्रा निकालेगी उक्रांद

देहरादून। उक्रांद राज्य आंदोलन के फील्ड मार्शल स्वर्गीय दिवाकर भट्ट के साहस और योगदान से आगामी पीढी को अवगत करने के लिए दोनों मंडलों मे 1 दिसबर से श्रद्धांजलि यात्रा निकालेगी।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की श्रद्धांजलि यात्रा दिनांक 1 दिसम्बर से 6 दिसम्बर तारीख तक की जाएगी। यात्रा दोनों मंडलों में की जाएगी जिसमें स्व दिवाकर भट्ट जी के राज्य आंदोलन में किए गए योगदान और अद्भुत साहस तथा उनका योगदान नई पीढियों को बताया जाएगा। खैट पर्वत की ऊंचाई से लेकर श्रीयंत्र की गहराई को उन्होंने जो संघर्ष की गाथा लिखी एक साधारण व्यक्ति से फील्ड मार्शल तक के सफर को घर घर पहुंचाया जाएगा। राज्य बनाने के आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से सीधी लड़ाई लड़ी जिसके कारण वह सरकारों के सीधे निशाने पर आ गए। उनको देखते ही गोली मारने के आदेश तक सरकारों ने किए थे। उत्तराखंड क्रांति दल की है श्रद्धांजलि यात्रा नए केवल दिवाकर भट्ट को समर्पित है बल्कि उनकी अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पित है। राष्ट्रीय पार्टियों से उत्तराखंड को बचाने के लिए युवाओं को लामबंद करने और स्व दिवाकर भट्ट के ठेठ पहाड़ी होने और राज्य बनाने का संपूर्ण आंदोलन कैसे खड़ा किया यह इतिहास जानना बहुत जरूरी है। उत्तराखंड क्रांति दल निकट भविष्य में अपने कार्यक्रम स्व इंद्रमणि बडोनी, स्व डीडी पंत, स्व.जसवंत सिंह बिष्ट स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी, स्व बी डी रतूड़ी स्व त्रिवेंद्र सिंह पवार तथा स्व दिवाकर भट्ट जैसी महान विभूति द्वारा किए गए योगदान और उनके विचारों को सम्मिलित करते हुए नए कार्यक्रम का आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि उक्रांद उत्तराखंड में उत्तराखंड के लोगों की सरकार बनाने के लिए वचनबद्ध है।

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता जयप्रकाश उपाध्यक्ष पंकज व्यास केंद्रीय महामंत्री गणेश कला, मीनाक्षी घिल्डियाल,ललित बिष्ट मौजूद रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *