उत्तरकाशी। भालू के हमले से बचने के लिए एक और महिला की जान चली गयी। मामला उत्तरकाशी के भटवाड़ी तहसील स्थित ग्राम औंगी का है।
जानकारी के अनुसार तहसील भटवाड़ी के ग्राम औंगी की कुछ महिलाएं रविवार शाम लगभग 5 बजे चारा-पत्ती लेने पास के जंगल में गई थीं। इसी दौरान एक भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले से भयभीत महिला पहाड़ी की ओर भागी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान श्रीमती बिनीता राणा 36 पत्नी सत्येन्द्र सिंह राणा, निवासी ग्राम औंगी, तहसील भटवाड़ी, उत्तरकाशी के रूप मे हुई। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक सौरा की टीम मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।
घटना के बाद औंगी गांव में शोक का माहौल है। क्षेत्र मे हिंसक जानवरों से निजात दिलाने के लिए लोग वन विभाग और प्रशासन से गुहार लगाते रहे हैं।